Kosi Live-कोशी लाइव बिहार में ये मुखिया नहीं लड़ पाएंगे पंचायत चुनाव - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, March 28, 2021

बिहार में ये मुखिया नहीं लड़ पाएंगे पंचायत चुनाव

बिहार में ये मुखिया नहीं लड़ पाएंगे पंचायत चुनाव
न्यूज डेस्क: बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारी चल रही हैं। जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ ती जा रही हैं। बिहार के वर्तमान मुखिया की परेशानी बढ़ती जा रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पंचायती राज विभाग के एक आदेश से मुखिया में हड़कंप मचा हुआ हैं।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के वैसे मुखिया जिन्होंने अपने काम कार्य की ऑडिट नहीं कराये हैं। उन्हें पंचायत चुनाव में आयोग घोषित कर दिया जायेगा। विभाग ने इन मुखिया को 31 मार्च तक का समय दिया हैं। लेकिन अभी तक सैकड़ों मुखिया में अपने काम कार्य की ऑडिट नहीं कराया हैं।

दरअसल मुखिया को काम कार्य की ऑडिट कराने में इस बात का डर हैं की कहीं पैसों की लेन-देन का पोल ना खुल जाये।

वहीं विभाग ने साफ शब्दों में कह दिया है की अपने कामों की ऑडिट नहीं करने वालों को चुनाव लड़ने नहीं दिया जायेगा।


इतना ही नहीं बिहार के वैसे मुखिया जिन्होंने नल-जल योजना का काम पूरा नहीं किया हैं। उन्हें भी चुनाव लड़ने से रोका जा सकता हैं। विभाग के इस फैसले से बिहार के वर्तमान मुखिया की टेंशन बढ़ गयी हैं। क्यों की कई मुखिया ने अभी तक नल-जल का काम पूरा नहीं किया हैं।