सदर थाना क्षेत्र के नरियार गांव निवासी व ऑटो चालक मो. शौकत अली (काल्पनिक नाम) ने अपने 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री अंजना परवीन (काल्पनिक नाम) का रविवार को दो बाइक सवार युवकों द्वारा अपहरण कर लेने की शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित ने बताया कि वे ऑटो लेकर काम पर निकले थे। दोपहर में उनकी नाबालिग पुत्री घर से बाहर निकली। तभी नरियार गांव, वार्ड नंबर 2 निवासी राहुल कुमार राम और विकास राम बिना नम्बर की बाइक से उनके निकट पहुंचा। उन्होंने उनकी बेटी को जबरन बाइक पर बिठाकर सहरसा की ओर भाग गया। उनकी पत्नी और आसपास के लोग चिल्लाते रह गए। लेकिन वे लोग नहीं रुके। देर शाम जब वे लौटे तो उन्हें जानकारी मिली। जिसके बाद वे विकास राम के घर पहुंचे। वे घर पर मौजूद थे। उनसे जब पुत्री के संबंध में जानकारी चाही तो वे उनके साथ गाली-गलौज और जान से मार देने की धमकी देने लगे। वही घर आने पर पता चला कि घर से 22 हजार नकद, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और उनकी पुत्री के सभी आवश्यक कागजात भी गायब हैं। उनकी शिकायत पर सदर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
