न्यूज डेस्क: बिहार में आये दिन पुश्तैनी जमीन का बंटवारा होता हैं। इस बंटवारा के बाद बहुत से लोग जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराते हैं। जिससे उन्हें भविष्य में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इन परेशानियों को दूर करने के लिए पुश्तैनी जमीन की रजिस्ट्री को फ्री किया गया हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक परिवारिक बंटवारे की जमीन में रजिस्ट्री फीस नहीं देनी होगी। अब मात्र पचास रुपए में पारिवारिक जमीन बंटवारा की रजिस्ट्री हो सकेगी। इससे राज्य के लोगों को काफी लाभ होगा और उन्हें परिवारिक लड़ाई झगड़े से भी छुटकारा मिल जायेगा।
बता दें की आपसी जमीन बंटवारे को लेकर हमेशा से विवाद होता रहा है।
अगर आपके भी घर में जमीन का बंटवारा हुआ हैं या फिर बंटवारा होने वाला हैं तो आपके हिस्से में जो भी जमीन मिली हैं। उसकी रजिस्ट्री जरूर कराये। इसके लिए आपको पैसे भी खर्च करने नहीं पड़ेंगे और जमीन की आपके नाम से रजिस्ट्री हो जाएगी।
