न्यूज डेस्क: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बिहार शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी किया हैं। इस आदेश में कहा गया है की बिहार में 5वीं से 8वीं क्लास तक से छात्र-छात्राएं को बिना एग्जाम दिए प्रमोट किया जायेगा।
बिहार शिक्षा विभाग इस आदेश के बाद अब ये साफ हो गया हैं की 5वीं से 8वीं क्लास में पढ़ाई कर रहे बच्चों को अगली क्लास में जानें के लिए उन्हें एग्जाम नहीं देना होगा। दरअसल सरकार ने ये फैसले कोरोना महामारी को देखते हुए लिया हैं।
बता दें की कोरोना महामारी के कारण राज्य के सभी स्कूल करीब एक साल तक बंद थे। जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई भी पूरी नहीं हो पाई थी।
शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक सत्र 2020-21 में 5वीं से लेकर 8वीं कक्षा के बच्चों को अब अगले क्लास में भेजा जायेगा। बहुत जल्द अगले क्लास की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इसको लेकर बिहार शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में सूचित कर दिया हैं।
