Kosi Live-कोशी लाइव बिहार में बिजली कनेक्शन के लिए करें ऑनलाइन अप्लाई, जानें पूरा प्रोसेस - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 19, 2021

बिहार में बिजली कनेक्शन के लिए करें ऑनलाइन अप्लाई, जानें पूरा प्रोसेस


न्यूज डेस्क: अगर आप बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना चाहते हैं तो इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार की बिजली कंपनियां नया बिजली कनेक्शन ऑनलाइन अप्लाई के माध्यम से दे रही हैं।

खबर के अनुसार बिहार में दो तरह के बिजली जोन हैं। इसमें साउथ जोन दक्षिण बिहार के लोगों के लिए है और नॉर्थ जोन उत्तर बिहार के लोगों के लिए है। आप जिस जोन में आते हैं उस जोन की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर बिजली कनेक्शन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

अगर आप नार्थ बिहार जोन में आते हैं तो आप North Bihar Power Distribution Company के आधिकारिक वेबसाइट https://nbpdcl.co.in/(S(vuiwd525zkrkydfy1es2noyu))/frmhome.aspx पर जा कर ऑनलाइन अप्लाई करें।

वहीं अगर आप साउथ जोन में आते हैं तो आप South Bihar Power Distribution Company के आधिकारिक वेबसाइट https://www.sbpdcl.co.in/(S(lt2glgp4jsjfjmosj0infvaf))/frmhome.aspx पर जा कर ऑनलाइन अप्लाई करें।

बिजली कनेक्शन के लिए दस्तावेज: बिजली कनेक्शन के लिए आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र। किराए, पट्टे, लीज डीड, के लिए मकान मालिक के अनापत्ति प्रमाण पत्र होनी चाहिए।