न्यूज डेस्क: पिछले काफी दिनों से बाढ़ को जिला घोषित करने की मांग की जा रही हैं। इसपर बिहार सरकार ने साफ कर दिया हैं की बाढ़ को जिले का दर्जा नहीं दिया जायेगा। मिली जानकारी के मुताबिक इसकी जानकारी खुद बिहार सरकार के प्रभारी मंत्री विजेंद्र यादव ने दी हैं।
दरअसल बाढ़ के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने विधानसभा में इसको लेकर सवाल किया था। जिसके जवाब में प्रभारी मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा की बाढ़ को जिला बनाने का फिलहाल कोई इरादा नहीं हैं। इससे ये साफ हो गया की सरकार बाढ़ को जिले का दर्जा नहीं देगी।
बता दें की बाढ़ फिलहाल पटना जिला में हैं और लंबे अरसे से इसे जिला घोषित करने की मांग उठती रही हैं।
खबर के अनुसार बाढ़ के स्थानीय लोग जिले का दर्जा दिए जाने की मांग लंबे समय से करते रहे हैं। लेकिन सरकार के इस बयान से स्थिति अब स्पष्ट हो गई हैं की बिहार सरकार बाढ़ को जिला घोषित करने के मूड में दिखाई नहीं दे रही हैं।
