न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी करने वाले पुलिसवालों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सीएम नीतीश ने आदेश दिया हैं की बिहार में जो भी पुलिसवाला शराब पीते हुए पकड़ा जाता हैं उसे तुरंत बर्खास्त कर दिया जाये।
खबर के मुताबिक पुलिसवालों को बर्खास्त करने का यह निर्णय सीएम नीतीश ने 15 फ़रवरी को मधनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की अहम बैठक में लिया हैं। साथ ही साथ राज्य में शराबबंदी कानून को सख्ती के साथ लागू करने को कहा हैं।
सीएम नीतीश ने कहा है की बिहार के पुलिसकर्मियों ने शराब नहीं पीने की शपथ ली है। ऐसे में अगर कोई पुलिसकर्मी शराब पीता है तो उसपर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते तुरंत बर्खास्त कर दिए जाये।
इसको लेकर निर्देश दे दिया गया हैं।
बता दें की बिहार में शराबबंदी कानून पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। कई पार्टियां ये बता रही हैं की बिहार में शराब का कारोबार तेजी के साथ हो रहा हैं। इसी को देखते हुए सीएम नीतीश लगातार लॉ एंड आर्डर की मीटिंग में शराबबंदी कानून को जमीन स्तर पर लागू करने के आदेश दिए हैं।
