इस्लामपुर , खगडिया 8-03-2021
महिला दिवस पर महिला महापंचायत - महिला संसद का किया गया आयोजन
गैर बराबरी के खिलाफ हक़ हकूक अधिकार के सवाल को लेकर महिला आंदोलन होगा तेज़ - रितु
पितृसत्ता के कारण महिलायें दोयम दर्जे की ज़िन्दगी जीने को है विवश - किरण देव यादव
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला मुक्ति संगठन एंव भाकपा माले के बैनर तले महिला महापंचायत सह महिला सांसद का आयोजन इसलामपुर खगडिया मे किया गया जिसकी अध्यक्षता संगठन के रितु देवी तथा मंच संचालन सिमा देवी ने किया ।
कार्य क्रम मे सबसे पहले शहीद महिलाओंं के प्रति दो मिनट का मौन रखकर कर श्रद्धांजलि दी गई । वहीं महिला आंदोलन कि ऐतिहासिक जीत का महिला दिवस पर हार्दिक बधाई व शुभ कामना दी गई ।
कार्यक्रम मे तीन सदस्य ज्युरी टीम
अंजनी भारती ,पिंकी देवी ,रंजू कुमारी का चयन किया गया। ज्युरी टीम के समक्ष सबिता देवी , मूंगा देवी ,अरुणा , रामपरी , सुलेखा , आहिल्या , मीना , जयमाला, बसंती , अनीता आदि ने देश व समाज मे बढ़ रहे महिला हिंसा शोषण दमन , अन्याय , बलात्कार , छेडछाड़ , लिंग भेदभाव , घरेलू हिंसा , दहेज़ प्रथा , भ्रूण हत्या , विषमता , गैर बराबरी , पितृ सतात्मक व्यवस्था जैसी जवलंत समसया को रखी।
ज्युरी टीम के सदसय रंजू ने महिलओ को शिक्षित संगठित व जागरूक होकर समतामुलक समाज के निर्माण हेतु तथा पचास फिसिदी महिला आरक्षण एंव हक हकुक अधिकार को लेकर महिला आंदोलन तेज करने का फैसला सुनाया ताकि महिलाओंं कि दशा एंव दिशा मे सुधार हो सके ।
महिला सभा को भाकपा माले के ज़िला संयोजक किरण देव यादव ने महिला दिवस का ऐतिहासिक आंदोलन का विस्तृत चर्चा कर संघर्ष से सिख़ लेने का अपील किया ।
खेत मजदुर किसान सभा के धर्बेन्द्र कुमार , शहीदे आजम भगत सिंह छात्र नौजवन सभा के आंनद राज , असंगठित निर्माण मजदूर यूनियन के सुनील कुमार , मानवाधिकार संगठन के अध्यक्ष संजय सिंह ने महिलाओ के हौसलों को आफ्जही करते हूवे कहा कि देश कि आज़दी के 74 वां साल बितने के बाद भि पुरुष प्रधान समाज में महिलायें दोयम दर्जे कि ज़िन्दगी
जीने को विवश हैं , इसके खिलाफ महिला पुरुष संगठित होकर वेवस्था परिवर्तन कि लड़ाई को तेज़ करने का आह्वान किया ।
कार्यक्रम मे राजकुमार सदा , भागीरथ , ज्ञानचंद , भुसण , होछीमिन , रानी खातून , अमेरिका देवी , रेनू देवी, रेशमा , रुक्मिणी , अक़्ली , संजू , रूपम , सोनामनि देवी आदि ने भाग लिया।
