कोशी लाइव@नई सोच नई खबर
छातापुर से पप्पू मेहता की रिपोर्ट
आगामी 8 मार्च से 20 मार्च 2021 तक शिक्षा बिभाग द्वारा आयोजित होने बाले विशेष नामांकन अभियान के सफलता को लेकर प्रखंड संसाधन केंद्र छातापुर के तत्वाधान में स्कूली छात्रों द्वारा जागरूकता साईकिल रैली निकली गयी।स्कूली रैली का नेतृत्व प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी रामनारायण मेहता के द्वारा किया गया।साईकिल जागरूकता रैली सुरपत सिंह उच्च बिद्यालय सुरपत गंज से निकलते हुए मुख्य बाजार होते दुर्गा मंदिर तक पहुँचे।इस दौरान बच्चे अपने अपने साईकिल पर तख्ती पर लिखे स्लोगन , खुशबू है हर फूल में,हर बच्चा स्कूल में।होगा तब यह राष्ठ महान,पढ़ेगा लिखेगा जब इंसान आदि नारा लगा रहे थे।इस दौरान बीईओ रामनारायण मेहता ने कहा कि 6 वर्ष से ऊपर के सभी बच्चे को बिद्यालय में शत प्रतिशत नामांकन हो इसके लिए लोगो को जागरूक किया जा रहा है।नामांकन अभियान 8 मार्च से 20 मार्च तक विशेष चलेगा।उन्होंने कहा कि इस अभियान को शिक्षा विभाग प्रवेशोत्सव के रूप में मना रहा है।इस मौके पर प्रधानाध्यापक गुरुचरण पासवान,सत्यनायन मंडल,पृथ्वी चंद पासवान,केआरपी पूनम पाठक बीआरपी प्रदीप कुमार संतोष ठाकुर आदि मौजूद थे।
