Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा : पड़ोसी ने युवक को मारी गोली, गंभीर, चिकित्‍सकों ने किया रेफर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, March 16, 2021

मधेपुरा : पड़ोसी ने युवक को मारी गोली, गंभीर, चिकित्‍सकों ने किया रेफर


कोशी लाइव

MADHEPURA NEWS
जमीन विवाद मधेपुरा : एक बीघा जमीन के विवाद में बिहारीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर लालचंद गांव में पड़ोसी ने दिन दहाड़े युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारीगंज लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने जख्मी युवक से बयान लिया। जख्मी के पिता जगदेव मंडल ने बताया कि पड़ोसी अशोक मंडल से एक बीघा जमीन का वर्षो से विवाद चल रहा था। मंगलवार को लगभग 12 बजे दिन में उनका पुत्र प्रल्हाद मंडल (25) गांव के बजरंग बली मंदिर पर बैठकर कुछ लोगों से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान रविंद्र मंडल, अशोक मंडल, कृपाली मंडल, मसूदन मंडल, रंजो देवी, चांदनी देवी वहां पहुंचकर प्रल्हाद के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने लगा।

इसी बीच रविंद्र ने पिस्तौल निकालकर प्रल्हाद पर गोली चला दिया। इससे अफरा- तफरी मच गई। गोली सीने के बांयें भाग में लगने पर वह जमीन पर गिर गया। घटना का अंजाम देकर सभी भाग निकला। गंभीर स्थिति देखते हुए लोगों के सहयोग से बिहारीगंज पीएचसी लाया गया। चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखकर प्राथमिक उपचार कर जख्मी को बेहतर ईलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। यद्यपि गोली सीने को चीरकर बाहर निकल गई है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचकर कर जख्मी से बयान लिया। वहीं जख्मी के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। मुखिया विजय कुमार मेहता, प्रमोद मंडल सहित अन्य ग्रामीण अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी लिया। जख्मी को ईलाज के लिए पूर्णिया ले जाने की बात बताई जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की प्रक्रिया की जाएगी।