Kosi Live-कोशी लाइव Bihar STET Result 2021: बिहार STET का रिजल्ट जल्द होगा जारी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 5, 2021

Bihar STET Result 2021: बिहार STET का रिजल्ट जल्द होगा जारी


न्यूज डेस्क: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा जल्द ही राज्य शिक्षक प्रवेश परीक्षा (STET) का रिजल्ट जारी किया जा सकता हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पटना हाईकोर्ट ने राज्य शिक्षक प्रवेश परीक्षा (STET) का रिजल्ट जारी करने के आदेश दे दिए हैं।

पटना हाईकोर्ट में गुरुवार को बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) को आदेश दे दिया हैं की वो STET का रिजल्ट जारी कर सकता हैं। लेकिन हाईकोर्ट ने भविष्य में होने वाले एग्जाम को लेकर बोर्ड को सिलेबस बनाने का भी आदेश दिया हैं।

बता दें की बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिना सिलेबस के राज्य शिक्षक प्रवेश परीक्षा (STET) का एग्जाम लिया था।

जिसमे बाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी और कोर्ट ने रिजल्ट जारी करने पर रोक लगा दिया था।

खबर के मुताबिक बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही STET का रिजल्ट जारी कर सकता हैं। इस एग्जाम के तहत करीब 37000 टीचर की भर्ती किया जायेगा। ऐसी उम्मीद की जा रही हैं की बहुत जल्द भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।