Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR PANCHAYAT ELECTION:दो से अधिक बच्चों के माता-पिता भी लड़ सकते हैं बिहार पंचायत चुनाव - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, March 13, 2021

BIHAR PANCHAYAT ELECTION:दो से अधिक बच्चों के माता-पिता भी लड़ सकते हैं बिहार पंचायत चुनाव


न्यूज डेस्क: बिहार पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी तक नहीं हुआ हैं। लेकिन बिहार में टू चाइल्ड पॉलिसी को लेकर अफवाह फैली हैं। लोगों के बीच इस बात की चर्चा जोरों से हो रही हैं की क्या दो से अधिक बच्चों के माता-पिता पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।

आपको बता दें की बिहार में टू चाइल्ड पॉलिसी लागू नहीं हुई हैं। इसलिए बिहार पंचायत चुनाव में दो से अधिक बच्चों के माता-पिता चुनाव लड़ सकते हैं। सोशल मीडिया पर जो खबर फैली हैं वो अफवाह हैं। आप इस तरह के अफवाह पर ध्यान ना दें।

मिली जानकारी के मुताबिक पंचायती राज विभाग के अपर सचिव अमृत लाल मीणा ने कहा कि पंचायती राज अधिनियम में फिलहाल बदलाव करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

इससे ये बात साफ हो गया है की बिहार पंचायत चुनाव 2021 में टू चाइल्ड पॉलिसी लागू नहीं होगी।

अगर आपके दो से अधिक बच्चें हैं फिर भी आप बिहार पंचायत चुनाव 2021 में अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। बता दें की बहुत जल्द चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान करेगा। इसके बाद नामांकन करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।