Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS DESK:मुंडन संस्कार कराने जा रहे मधेपुरा के आठ श्रद्धालु जख्मी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 5, 2021

BIHAR NEWS DESK:मुंडन संस्कार कराने जा रहे मधेपुरा के आठ श्रद्धालु जख्मी

Koshi Live News:
मुंडन संस्कार कराने जा रहे मधेपुरा के आठ श्रद्धालु जख्मी

बांका के कटोरिया-चांदन पक्की सड़क पर शुक्रवार सुबह गोनोवारी के तीखे मोड़ पर एक ऑटो और ट्रक के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में ऑटो पर सवार आठ श्रद्धालु जख्मी हो गए। जिसमे दो हालत काफी नाजुक बताया जाता है। स्थानीय पीएचसी में इलाज के बाद सभी जख्मी को देवघर रेफर कर दिया गया है। टक्कर के बाद चालक अपना ट्रक लेकर भाग गया। सभी जख्मी मधेपुरा जिले के बाराटोनी, थाना किसुनगंज निवासी हैं। जानकारी के अनुसार उक्त सभी लोग सुल्तांगज से गंगा घाट से स्नान के बाद मुंडन संस्कार कराने देवघर जा रहे थे। इसी क्रम में उक्त स्थान पर देवघर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने ऑटो को सामने से टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो पर सवार चंदिला देवी, अमरजीत कुमार, विकास कुमार, लालमणि शर्मा, राजो सिंह, रूबी कुमारी, किरण देवी एवं यशोदा देवी जख्मी हो गयी। जिसे बाद में ग्रामीणों की मदद से अस्पताल लाया गया। जहां। राजो सिंह और किरण देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर ऑटो को जब्त कर लिया है। जबकि ट्रक का पता लगाया जा रहा है।