Kosi Live-कोशी लाइव Bihar Crime: प्‍यार में पागल महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर किया यह गंदा काम, जानकर हैरान रह गए लोग - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 5, 2021

Bihar Crime: प्‍यार में पागल महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर किया यह गंदा काम, जानकर हैरान रह गए लोग

कोशी लाइव डेस्क:

संसू, हिसुआ (नवादा )। प्‍यार में पागल एक महिला ने अपने प्रेमी के सहयोग से गुरुवार रात पति की हत्‍या कर दी। गले में फंदा कस उसे मार डाला। घटना हिसुआ थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव की है। पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसका प्रेमी फरार है। इस आशय का आरोप लगाते हुए मृतक साहेब राजवंशी के भाई संतोष राजवंशी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें साहेब राजवंशी की पत्‍नी रिंकू देवी और उसके प्रेमी वीरेंद्र यादव को नामजद किया गया है। रिंकू देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीरेंद्र यादव फरार है।

बीस वर्ष पूर्व हुई थी रिंकू देवी की शादी

बताया जाता है कि साहेब राजवंशी (40) की इसी थाना क्षेत्र के अचलपुर डुमरी बागी निवासी रिंकू देवी (35) से करीब बीस वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उन्‍हें तीन पुत्र एवं एक पुत्री है। रिंकू देवी गांव के एक ईंट भट्ठे पर काम करती थी। वहीं पर गया के भुसुंडा निवासी वीरेंद्र यादव से उसकी जान-पहचान हुई। वीरेंद्र यादव वहां मजदूरी करता था जबकि रिंकू देवी  सरदारिन का काम करती थी। मजदूरों को पैसे देने के सिलसिले में वीरेंद्र का अक्‍सर उसके घर आना होता था। इसी क्रम में दोनों में प्रेम संबंध हो गया। इसकी जानकारी साहेब राजवंशी को हुई तो उसने विरोध किया। इसको लेकर पति-पत्‍नी में अक्‍सर झगड़ा होता रहता था।

सो रहा था पति तभी गले में कस दी रस्‍सी

लेकिन रिंकू प्‍यार में अंधी हो चुकी थी। उसने साहेब को रास्‍ते से हटाने का प्‍लान बनाया। गुरुवार रात उसने वीरेंद्र को अपने घर बुलाया। दोनों ने मिलकर सो रहे साहेब के गले में रस्‍सी कस दी। इसके बाद कमरे में फंदे से लटका दिया। शुक्रवार सुबह रिंकू  ने रोना-धोना शुरू किया। उसने कहना शुरू किया कि पति ने फांसी लगा ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक के भाई व ग्रामीणों ने बताया कि रात में रिंकू का आशिक आया था। इन दोनों ने मिलकर उसकी हत्‍या की है। इस बीच पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। रिंकू देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने बताया कि मृतक के भाई और ग्रामीणों का कहना है कि हत्या की गई है। जांच-पड़ताल और पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा।