Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR DESK/बिहार में जमीन बेचने वाले हैं तो जान लें 5 नए नियम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, March 7, 2021

BIHAR DESK/बिहार में जमीन बेचने वाले हैं तो जान लें 5 नए नियम

Koshi Live:
न्यूज डेस्क: बिहार में बहुत से लोग अपनी पुश्तैनी जमीन बेचना चाहते हैं लेकिन नए नियमानुसार बिहार में जमीन बेचना अब पहले की तहत आसान नहीं हैं। परिवारिक विवादों को देखते हुए बिहार सरकार ने कुछ नए नियम बनाये हैं उन नियम का पालन करते हुए आप जमीन को बेच सकते हैं ताकि भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी का सामना करना ना पड़ें।

बिहार में जमीन बेचने वाले हैं तो जान लें 5 नए नियम।

1 .अगर आप अपनी पुश्तैनी जमीन बेचने वाले हैं तो नए नियमानुसार बिना परिवारिक बंटवारे के आप अपना जमीन नहीं बेच सकते हैं।

2 .अगर आप दो, तीन या चार भाई हैं तो आपको आपस में परिवारिक बंटवारा करना होगा।

इसके बाद आपके हिस्से में जो जमीन आएगी उसे अपने नाम से दाखिल-ख़ारिज करनी होगी।

3 .बंटवारे के बाद जिस जमीन की दाखिल-खारिज आपके नाम से होगी आपको सिर्फ उस जमीन को बेचने का अधिकार मिलेगा।

4 .अगर आपकी कोई बहन है तो परिवारिक बंटवारे के दौरान उसे भी हिस्सा देना होगा या उससे लिखित इजाजत लेनी होगी।

5 .बता दें की बिहार में इस नियम को लागू कर दिया गया हैं। इसलिए अगर आप अपनी पुश्तैनी जमीन बेचने वाले हैं तो इन बातों का ख्याल रखें।