Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR CRIME NEWS: पति-पत्नी के बीच चल रहे झगड़े में कूद पड़ा युवक, चाकू से बड़े भाई की जीभ काट डाली - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, March 30, 2021

BIHAR CRIME NEWS: पति-पत्नी के बीच चल रहे झगड़े में कूद पड़ा युवक, चाकू से बड़े भाई की जीभ काट डाली

बिहार: नवादा में पति-पत्नी के बीच चल रहे झगड़े में कूद पड़ा युवक, चाकू से बड़े भाई की जीभ काट डाली

बिहार के नवादा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है, जहां भाई ने ही भाई की जीभ काट डाली। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में घायल युवक की पत्नी की ओर से चार लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार साहेबचक गांव में सीताराम चौहान और उसकी पत्नी रूबी देवी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इस बीच सीताराम का छोटा भाई घर में घुस आया और अपने भैया और भाभी के साथ झगड़ा करने लगा। बीच बचाव करने आए लोगों के साथ भी उसने हाथापाई की। इस बीच चाकू निकालकर उसने अपने बड़े भाई की जीभ काट डाली।


अचानक हुए इस वारदात को देखकर सभी के होश उड़ गए। अपने भाई की जीभ काटने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। वहीं जमीन पर तड़प रहे सीताराम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है।