Kosi Live-कोशी लाइव बिहार में पंचायत सचिव के 3161 पदों पर होगी भर्ती, जानें पूरी डिटेल्स - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, March 7, 2021

बिहार में पंचायत सचिव के 3161 पदों पर होगी भर्ती, जानें पूरी डिटेल्स


न्यूज डेस्क: बिहार में पंचायत सचिव बनने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में बहुत जल्द पंचायत सचिव के 3161 पदों पर भर्तियां की जाएगी। इसको लेकर तैयारी शुरू हो चुकी हैं।

खबर के मुताबिक बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) 12140 पदों पर नियुक्ति करने जा रही हैं। जिसमे 3161 पद पंचायत सचिव के हैं। ऐसी जानकारी आ रही हैं की बिहार कर्मचारी चयन आयोग जून महीने तक भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर देगा।

बता दें की BSSC प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट 25 फरवरी 2021 को जारी कर दिया हैं। इसमें कुल 52,784 उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा पास की है।

इन उम्मीदवारों को बहुत जल्द टाइपिंग टेस्ट और फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा।

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bssc.bih.nic.in पर विजिट कर इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही साथ बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट भी देख सकते हैं।