Kosi Live-कोशी लाइव बिहार के 11 जिलों के बैंक में भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन तिथि - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, March 17, 2021

बिहार के 11 जिलों के बैंक में भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन तिथि


न्यूज डेस्क: बिहार के 11 जिलों के बैंक में भर्ती निकली हैं। यह भर्ती बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (BSCB) के द्वारा निकाली गई हैं। साथ ही साथ आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश भी जारी किया गया हैं और आवेदन की प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू हो गई हैं।

आवेदन की तिथि : बैंक के इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 मार्च 2021 तक निर्धारित किया गया हैं।

किन जिलों में होगी भर्ती: नोटिफिकेशन के अनुसार बिहार के भागलपुर, आरा, बेतिया, पाटलिपुत्र, गोपालगंज, सासाराम, औरंगाबाद, नवादा, सीतामढ़ी, रोहिका, पूर्णिया के बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में भर्ती की जाएगी।

पदों का नाम : पदों की संख्या :

असिस्टेंट (मल्टी-पर्पस): 200 पद।

योग्यता : बिहार के BSCB बैंक में नौकरी करने के लिए आपको किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य हैं।

आयु सीमा : BSCB बैंक के इन पदों पर आवेदन करने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित हैं।

आवेदन शुल्क : सामान्य, ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये। एससी, एसटी वर्ग के लिए 550 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित हैं।

आवेदन प्रक्रिया : उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर दिए गए दिशा निर्देशों से ऑनलाइन आवेदन को पूरा करें।