Kosi Live-कोशी लाइव बिहार 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम : अध्यक्ष आनंद किशोर का एलान, इस समय घोषित हो सकता है रिजल्ट - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, March 31, 2021

बिहार 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम : अध्यक्ष आनंद किशोर का एलान, इस समय घोषित हो सकता है रिजल्ट

Koshi Live
बिहार बोर्ड, अप्रैल के पहले सप्ताह के अंत में या दूसरे हफ्ते के शुरुआत में मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर सकता है। यह जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी है। उन्होंने बताया कि दसवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट तैयार किया जा रहा है। टॉपर्स वेरिफिकेशन का अधिकतम काम पूरा हो चुका है। होली के बाद फाइनल अंकों को सूचीबद्ध कर मैट्रिक का रिजल्ट अप्रैल माह के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है।

टॉपर्स की कॉपियों की रिचेकिंग के बाद जारी हो सकता है रिजल्ट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा 20 मार्च 2021 को दसवीं परीक्षा की ‘आंसर की’ जारी कर दी गई थी। आपत्ति दर्ज कराने के लिए 22 मार्च तक का समय निर्धारित किया गया है। सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद ही अंतिम परिणाम तैयार किए जाएंगे। आगामी दिनों में बोर्ड द्वारा मेरिट लिस्ट, टॉपर्स की कॉपियों की रिचेकिंग आदि कार्य किए जाएंगे। तत्पश्चात रिजल्ट घोषित करने की तारीख जारी कर दी जाएगी। 



2020 में 80.59% विद्यार्थी हुए थे पास, हिमांशु राज बने थे स्टेट टॉपर

बिहार 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम पिछले वर्ष 26 मई को घोषित किए गए थे। इसमें कुल 80.59 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। बिहार मैट्रिक रिजल्ट 2020 में प्रथम श्रेणी में 4,03,392 विद्यार्थी, द्वितीय श्रेणी में 5,24,217 विद्यार्थी जबकि तृतीय श्रेणी में 2,75,402 विद्यार्थी सफल हुए थे। परीक्षा में 96.20 फीसदी अंकों के साथ हिमांशु राज ने राज्य में टॉप किया था। अगर 2019 के परिणामों की बात करें तो कुल 80.73 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। 

 

ऐसा रहा बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम

बता दें बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) ने शुक्रवार, 26 मार्च, 2021 को दोपहर साढ़े तीन बजे बीएसईबी इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के परिणामों की घोषणा कर दी थी। बिहार इंटर रिजल्ट 2021 में प्रथम श्रेणी में 3,61,597 विद्यार्थी, द्वितीय श्रेणी में 5,42,993 विद्यार्थी जबकि तृतीय श्रेणी में 1,41, 352 विद्यार्थी सफल हुए हैं। वहीं कुल परीक्षार्थियों की संख्या 13,40,267 है, जिसमें से कुल 10,45,950 विद्यार्थी पास हुए हैं।