Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण आवश्यक : लिपि सिंह - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, February 25, 2021

सहरसा:कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण आवश्यक : लिपि सिंह

कोशी लाइव/अक्की

सहरसा:कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण आवश्यक : लिपि सिंह

सहरसा:कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण आवश्यक : लिपि सिंह
सहरसा। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने कोविड का पहला टीका लगवाया। सदर अस्पताल परिसर में बने टीकाकरण केंद्र पर टीका का पहला डोज लेने के बाद उन्हें आधे घंटे ऑ‌र्ब्जवेशन में रखा गया। लिया। टीका लेने के एसपी ने कहा कि कोरना महामारी से सुरक्षा के लिए सभी को टीकाकरण अभियान में भाग लेना जरूरी है। कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। कोरोना की लड़ाई में वैक्सीन एक कारगर उपाय है। इसलिए तमाम सहकर्मी और अन्य साथी कोरोना की वैक्सीन अवश्य लें। उन्होंने जिलेवासियों से भी अपील करते हुए कहा कि जब भी आपकी बारी आए तो टीका जरूर लगवाएं। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. अवधेश कुमार, समेत कई प्रशासनिक व चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे।


----

छह फरवरी से फ्रंट लाइन पदाधिकारियों एवं कर्मियों का जारी है टीकाकरण

छह फरवरी से फ्रंट लाइन वर्कर एवं पदाधिकारियों का टीकाकरण किया जा रहा है। कोविड -19 टीकाकरण 'संचालन रणनीति' के तहत अगली प्राथमिकता समूह के अन्तर्गत बुजुर्ग आबादी एवं ऐसे लोग जो कमोर्बिडिटीज से पीड़ित हैं के टीकाकरण की तैयारी की जा रही है। निर्देश दिया गया है कि बुजुर्ग आबादी के टीकाकरण के दौरान योग्य लाभार्थियों के अलावा अन्य किसी का भी टीकाकरण नहीं किया जाएगा।

-----

दूसरा डोज देने का अभियान तेज होगा

सिविल सर्जन डॉ. अवधेश कुमार बताया कि कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत जिन्हें टीका का पहला डोज मिल चुका है, उन्हें दूसरा डोज दिए जाने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। पहले व दूसरे डोज का टीका दिए जाने में कोई परेशानी न हो, इसलिए अलग-अलग अभियानों का संचालन किया जाएगा। जिस व्यक्ति को जिस कंपनी का टीका दिया गया है, उसी कंपनी का टीका दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पहला टीका प्राप्त करने वाले व्यक्ति को दूसरा टीका 28 वें दिन नहीं बल्कि उसके बाद दिया जाना है।