Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS/छात्र विक्रम की हत्या:सीसीटीवी फुटेज गायब रहने से शक के दायरे में हैं कई लोग - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, February 24, 2021

SAHARSA NEWS/छात्र विक्रम की हत्या:सीसीटीवी फुटेज गायब रहने से शक के दायरे में हैं कई लोग

कोशी लाइव डेस्क:
 

सहरसा। तिरंगा चौक स्थित एक लॉज में रह रहे नौंवी के छात्र विक्रम की हुई हत्या मामले के खुलासे में पुलिस जुटी हुई है। लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। हालांकि कोचिग में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज गायब रहने के बाद शक के दायरे में कई लोग आ गये हैं। पुलिस ऐसे लोगों से पूछताछ करने में जुटी है। इधर, छात्र के पिता द्वारा दिये गये आवेदन पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जिसमें हिरासत में लिये गये तीन छात्र को नामजद किया गया है।

छात्र के पिता शिवचंद्र मेहता ने दिए आवेदन में कहा है कि उनका दोनों पुत्र यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। बड़ा भाई विकास एक शादी समारोह में भाग लेने गांव गया था। इधर, छोटे पुत्र विक्रम की हत्या कर दी गई। आवेदन में कहा है कि सरस्वती पूजा के बाद उस कैंपस में अजय कुमार, विकास कुमार एवं राधेश्याम कुमार थे। जबकि जेकेजे कोचिग में लगे सीसीटीवी कैमरा के बारे में इनलोगों से पूछा गया और कैमरा चालू किया गया तो 20 से 21 फरवरी तक कुल 18 घंटे का सीसीटीवी फुटेज गायब मिला। जिस कारण इनलोगों पर साजिश की आशंका उन्होंने जताई है। इधर, पुलिस इस मामले में कोचिग संचालक से भी पूछताछ कर रही है। जबकि हत्या के दो अहम कारण पर पड़ताल कर रही है। कहा जा रहा है कि विक्रम दूसरे के बदले में परीक्षा में बैठता था। पैसे के लेनदेन को लेकर एक विषय के परीक्षा में बैठने नहीं गया जिस कारण रंजिश में घटना को अंजाम दिया जा सकता है। जबकि सरस्वती पूजा में भी विवाद की बात सामने आयी है। जिसमें छात्र द्वारा कमरे का गलत कार्य के लिए इस्तेमाल किये जाने को लेकर मारपीट हुई थी। वैसे, पुलिस हर स्तर पर छानबीन कर फुटेज को रिकवर करने में जुटी है। एसडीपीओ संतोष कुमार ने बताया कि हर बिदू पर जांच चल रही है। मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा।