Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS:कोरेक्स धंधेबाज को दोस्तों ने हाथ व सीने में मारी गोली - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, February 19, 2021

SAHARSA NEWS:कोरेक्स धंधेबाज को दोस्तों ने हाथ व सीने में मारी गोली

Koshi Live DESK: सुभाष राम की रिपोर्ट
 

बुधवार की देर रात स्थानीय गांधी पथ, वार्ड नंबर 8 निवासी बिट्टू कुमार साह को उनके ही कोरेक्स धंधेबाज दो मित्रों ने गांधी पथ, अशोक सिनेमा रोड में गोली मारकर जख्मी कर दिया। उन्हें दो गोली लगी। एक गोली हाथ में लगी तो दूसरी सीने में लगी। गोली से घायल होकर सड़क किनारे तड़प रहे युवक पर कुछ लोगों की नजर पड़ी। वे लोग अपने निजी चार चक्का वाहन से उक्त सड़क से गुजर रहे थे। ऐसे में उन लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल बिट्टू को चार चक्का वाहन से गांधी पथ स्थित सूर्या नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां गोलीबारी से घायल को सही समय पर इलाज मिलने से जान बच गई। मौके पर सदर थाना अध्यक्ष राजमणि पहुंचे। उन्होंने पीड़ित का बयान दर्ज किया। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए गोलीबारी के आरोपी दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रेस वार्ता आयोजित करते हुए जिले के एसपी लिपि सिंह ने बताया कि गोलीबारी में घायल बिट्टू के बयान पर सदर थाना कांड संख्या 175/21 दर्ज किया गया है। जिनमें आरोपी बनाए गए मीर टोला, वार्ड नंबर 7 निवासी मौसम कुमार एवं उक्त वार्ड के ही कोमल कुमार की गिरफ्तारी हुई। जिनकी निशानदेही पर उनके पास से 7.65 एमएम का एक पिस्टल एवं 7.65 एमएम का दो जिंदा कारतूस के साथ दो मोबाइल जब्त किए गया है।