Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:मजदूरी करने के लिए मां गई थी बाहर, दो साल की बच्‍ची के साथ पिता ने किया शर्मनाक काम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, February 19, 2021

BIHAR NEWS:मजदूरी करने के लिए मां गई थी बाहर, दो साल की बच्‍ची के साथ पिता ने किया शर्मनाक काम

कोशी लाइव डेस्क:


पटना/वैशाली/जंदाहा,। Crime in Vaishali: बिहार के वैशाली जिले में एक पिता ने ऐसी हरकत की, जिसे सुनकर आपका खून खौल उठेगा। वैशाली के धंधुआ गांव में एक शख्‍स ने अपनी दो वर्षीय मासूम बच्ची को बेच दिया। उसने यह करतूत तब की, जब बच्‍ची की मां घर में नहीं थी। बच्‍ची की मां मजदूरी करती है। मजदूरी करने के बाद जब वह शाम को घर लौटी तो बच्‍ची को घर में नहीं पाकर उसे शक हुआ। उसने तुरंत स्‍थानीय पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद सच्‍चाई सामने आई।


18 हजार रुपये में किया मासूम का सौदा

घटना के संबंध में दो वर्षीय बच्ची की मां ने बताया कि पति सालभर से काम-धंधा नहीं करते हैं। वह मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण करती है। पति 18 हजार रुपये में बच्ची को खरीदार के घर पहुंचाकर आ गया। बच्ची की मां जब मजदूरी कर शाम को पहुंची तो बच्ची को घर में नहीं देखकर पति से पूछताछ की।



बेरोजगार पति के पास ढेरों रुपये देख हुआ शक

पति के पास रुपये देखकर महिला को शंका हुई। सूचना आस-पड़ोस के लोगों को दी। पड़ोसियों के सख्ती से पूछताछ करने पर रुदल साहनी ने बच्ची को बेच देने की बात कही। उसकी निशानदेही पर बच्ची को जंदाहा थाना की पुलिस ने पातेपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर सलखन्नी गांव में छापेमारी की।

पिता सहित तीन लोग हो चुके गिरफ्तार






बच्ची की मां एवं पड़ोसियों की सूचना पर जंदाहा थाना की पुलिस ने पिता की निशानदेही पर बच्ची को पातेपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर सलखन्नी गांव से खरीदार जितेंद्र राम के घर से बरामद कर लिया। इसके बाद बच्‍ची को उसकी मां को सौंप दिया गया। मौके से पुलिस ने बच्ची को खरीदने वाले नि:संतान जितेंद्र राम को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्ची के पिता रुदल सहनी को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।