Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS: बदमाशों ने गोली फायरिंग कर एक व्यक्ति का सिर फोड़ा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, February 16, 2021

SAHARSA NEWS: बदमाशों ने गोली फायरिंग कर एक व्यक्ति का सिर फोड़ा


सहरसा |

शहर के वाशिंग पिट पास बदमाशों ने हवाई फायरिंग करते सोमवार की अहले सुबह सफाईकर्मी का सिर फोड़ डाला। दहशतजदा सफाईकर्मी इंग्लिश यादव ने पुलिस को सूचना नहीं दी और अपने गांव पंचगछिया चला गया।

बताया जा रहा है कि वाशिंग पिट पर सहरसा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन की धुलाई सफाई के बाद अहले सुबह करीब पांच बजे टेम्पो से इंग्लिश यादव अपने अन्य कामगार साथियों के साथ जा रहा था। तभी सर्वा ढाला फाटक समीप चार बदमाशों ने हथियार दिखाकर टेम्पो रुकवा दी। इंग्लिश सहित अन्य से पास में मौजूद रुपए सहित अन्य सामान देने के लिए कहा। जिस पर इंग्लिश सहित अन्य बदमाशों से उलझ पड़ा। इसी बीच एक बदमाश ने इंग्लिश के सिर पर प्रहार करते फोड़ डाला और हवाई फायरिंग भी की।

वाशिंग पिट के एक रेल अधिकारी ने बताया कि इंग्लिश वाशिंग पिट पर ठेकेदार के अंदर सफाई का काम करता है। उसने अपना इलाज पंचगछिया में कराया और खौफ के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।