Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा : इंटर परीक्षा के तीसरे दिन दो मुन्ना भाई गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, February 3, 2021

सहरसा : इंटर परीक्षा के तीसरे दिन दो मुन्ना भाई गिरफ्तार


सहरसा)। जिला प्रशासन की सख्त निगरानी में इंटरमीडिएट की सैद्धांतिक परीक्षा जिला मुख्यालय के 17 एवं सिमरी बख्तियारपुर के दो केंद्रों पर कदाचारमुक्त शांतिपूर्ण माहौल में तीसरे दिन बुधवार को संपन्न हुआ। प्रथम पाली में विज्ञान के छात्रों के केमस्ट्री तथा दूसरी पाली में इंगलिश विषय की परीक्षा ली गई। तीसरे दिन भी जिला प्रशासन की टीम पूरे मुस्तैदी से सभी केंद्रों का लगातार जायजा लेते रहे। सदर एसडीओ शंभूनाथ झा सहित उड़नदस्ता की टीम सहित सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी निरीक्षण कार्य में लगे रहे। एसडीओ श्री झा ने बताया कि सभी केन्द्रों पर कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण परीक्षा ली गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी जयशंकर प्रसाद ठाकुर ने बताया कि प्रथम पाली परीक्षा के दौरान आर एम कालेज परीक्षा केन्द्र पर कदाचार के आरोप में दो छात्र को पुलिस के हवाले किया गया है।उन्होने बताया कि आर एम कालेज परीक्षा केन्द्र पर प्रथम पाली में दो मुन्ना भाई को पकड़ा गया है। जिसे सदर थाना के हवाले कर दिया गया है जो विकास कुमार के बदले परीक्षा दे रहे मिथुन कुमार एवं सोहन कुमार के बदले ब्रजेश कुमार को परीक्षा देते वीक्षक द्वारा जांच के दौरान पकड़ा गया।