सदर थाना क्षेत्र के कायस्थ टोला, वार्ड-29 में सोमवार की दोपहर किराना दुकान में घुसकर वृद्ध महिला सुलोचना देवी सहित उनके पुत्र विष्णुकांत सिन्हा पर चाकूबाजी की गई। जिसमें दोनों घायल हुए। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित ने बताया कि वे दुकान पर बैठे हुए थे। उसी दौरान आकाश कुमार सिन्हा, पवन कुमार उर्फ लक्की उर्फ मिंटू सिन्हा, विशाल सिन्हा उर्फ बजरंग सिन्हा, सागर सिन्हा, राजन सिन्हा, अमित कुमार, बबलू कुमार सहित अन्य लोगों ने दुकान में लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की जाने लगी। हो-हंगामा पर उनकी मां सुलोचना देवी पहुंची उनके ऊपर भी चाकूबाजी की गई।
