Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS/चचेरे देवर से शादी की तो भतीजे ने मार डाला:पति की मौत के बाद दूसरी शादी की थी; भतीजे ने मुंह में गोली मार उतारा मौत के घाट - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, February 12, 2021

BIHAR NEWS/चचेरे देवर से शादी की तो भतीजे ने मार डाला:पति की मौत के बाद दूसरी शादी की थी; भतीजे ने मुंह में गोली मार उतारा मौत के घाट

कोशी लाइव डेस्क:
BIHAR NEWS/चचेरे देवर से शादी की तो भतीजे ने मार डाला:पति की मौत के बाद दूसरी शादी की थी; भतीजे ने मुंह में गोली मार उतारा मौत के घाट

नवगछिया के धोबिनिया गांव में महिला की मुंह में गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान गुड़िया देवी के रूप में की गई है। गुड़िया ने अपनी पहले पति जाले यादव की मौत के बाद चचेरे देवर धर्मवीर यादव से शादी की थी। यह बात गुड़िया के भैंसुर (जाले का बड़ा भाई) और उसके बेटों को रास नहीं आई। गुस्से में भतीजों ने गुड़िया के हिस्से में पड़ने वाली साढे 3 बीघा जमीन को कब्जा कर लिया। गुड़िया ने इसी बात का विरोध किया तो भतीजों ने कहा कि रात को घर पर आकर बात करना। इसके बाद गुड़िया जब शनिवार रात उनसे बात करने गई तो एक भतीजे ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवगछिया थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि इस हत्या का वजह उस महिला का दूसरी शादी करना था। मृतका के 3 भतीजों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है।

बीमारी के कारण हो गई थी पहले पति की मौत

परिजनों का कहना है कि जाले यादव की अक्टूबर 2020 में बीमारी के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद गुड़िया ने अपने चचेरे देवर धर्मवीर यादव उर्फ गुड्डू यादव के साथ शादी कर ली थी। यह बात जाले के बड़े भाई जवाहर यादव और उसके बेटों को खटक रही थी। खुन्नस में जमीन कब्जा कर लिया। इसके बाद इस जमीन पर अपना हक जताते हुए गुड़िया ने विरोध किया और जमीन पर बुआई करवा दी। गुरुवार की रात जवाहर यादव के पुत्रों ने गुड़िया को अपने घर पर बुला कर झगड़ा करने लगा और इसी क्रम में वारदात को अंजाम दिया। मृतका के दूसरे पति धर्मवीर यादव का आरोप है कि जवाहर यादव के तीन पुत्रों विकास यादव, मिथुन यादव और मृत्युंजय यादव ने अन्य 5 लोगों के साथ मिलकर हत्या कर दी।

बड़ी बेटी की शादी हो चुकी थी

परिजनों ने बताया कि मृत गुड़िया के छः संतानों में सबसे बड़ी बेटी कोमल कुमारी की शादी हो चुकी थी, जबकि 3 पुत्र और दो पुत्री 12 वर्ष से भी कम उम्र के हैं। चचेरे देवर से शादी के बाद घर के लोग नाखुश थे। घटना के बाद बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।