Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS/पहली बार बिहार के बक्सर स्थित इस जेल में महिला को फांसी देने के लिए तैयार हो रहा फंदा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, February 18, 2021

BIHAR NEWS/पहली बार बिहार के बक्सर स्थित इस जेल में महिला को फांसी देने के लिए तैयार हो रहा फंदा


बक्सर सेंट्रल जेल फिर सुर्खियों में है। सेंट्रल जेल को एक बार फिर फंदा बनाने का निर्देश मिला है। फंदा कब तक बनाकर देना है, सेंट्रल जेल प्रशासन कुछ भी बोलने से परहेज कर रहा है। हालांकि, फंदा बनाने की सूचना की जेलर ने पुष्टि की है।

देश में पहली बार मथुरा जेल में बंद महिला कैदी को फांसी दी जानी है। बताया जाता है कि यूपी के मथुरा जेल में सात हत्याओं की सजा काट रही शबनम को कोर्ट ने फांसी की सजा दी है। मथुरा जेल अधीक्षक ने सेंट्रल जेल बक्सर को फांसी का फंदा बनाने को लेकर पत्र भेजा है। बक्सर सेंट्रल जेल के जेलर ने बताया कि मथुरा जेल से पत्र मिलने के बाद फंदा तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है।
देश का इकलौता जेल जहां बनता है फंदा
देश में केवल बक्सर सेंट्रल जेल में ही फांसी का फंदा तैयार किया जाता है। अंग्रेजों के समय में ही यहां फंदा तैयार किया जाता है। जेलर से मिली जानकारी के मुताबिक गंगा किनारे सेंट्रल जेल अवस्थित होने के कारण फंदा बनाने के लिए जो नमी चाहिए वह प्राकृतिक रूप से प्राप्त होती है। फंदा 16 फीट लम्बी रस्सी से बनता है। रस्सी को बनाने के लिए पंजाब से विशेष सूत मंगाया जाता है।