Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR DESK:अब मोबाइल पर देखें किसी भी जमीन का खतियान, जानें स्टेप-बाई-स्टेप - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, February 12, 2021

BIHAR DESK:अब मोबाइल पर देखें किसी भी जमीन का खतियान, जानें स्टेप-बाई-स्टेप

कोशी लाइव/
न्यूज डेस्क: बता दें की बिहार में जमीन की भूलेख विवरण जैसे रजिस्टर 2, जमीन का खतियान या जमाबंदी के लिए आपको किसी ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। क्यों की सरकार ने इसे ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया हैं। आप चाहें तो इसे अपने मोबाइल फोन में भी देख सकते हैं।

अब मोबाइल पर देखें किसी भी जमीन का खतियान, जानें स्टेप-बाई-स्टेप।

1 .मोबाइल में खतियान देखने के लिए आप बिहार भूमि का एप्प डाऊनलोड कर सकते हैं या फिर गूगल में जा कर भी देख सकते हैं।

2 .आप गूगल में जा कर बिहारभूमि (Biharbhumi) वेब पोर्टल को सबसे पहले सर्च करें।

3 .आप इस वेबसाइट से खसरा विवरण, जमीन किसके नाम है, किस्म जमीन, रकबा आदि की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

4 .बिहारभूमि के वेब पोर्टल पर आने के बाद आपको सबसे पहले अपने जिला का नाम सलेक्ट करना होगा। फिर ब्लॉक और मौका को भी सलेक्ट करना होगा।

5 .अब आपके सामने नामों की लिस्ट खुल जाएगी। उसमे आपको अपना नाम सलेक्ट कर क्लिक करना होगा।

6 .जैसे ही आप नाम पर क्लिक करेंगे। आपके सामने जमीन का जमाबंदी, खतियान दिखाई देगा। इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।