Kosi Live-कोशी लाइव बिहार में 58 फीसद फ्रंटलाइन वर्कर को दी गई वैक्सीन, पूरे देश में नंबर एक पर चल रहा बिहार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, February 12, 2021

बिहार में 58 फीसद फ्रंटलाइन वर्कर को दी गई वैक्सीन, पूरे देश में नंबर एक पर चल रहा बिहार


पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Corona Virus Update News: बिहार के 298 केंद्रों पर गुरुवार को 58 फीसद फ्रंटलाइन वर्कर और 19.4 फीसद स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। राज्य में अब तक 4.48 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। कोरोना वैक्‍सीनेशन के मामले में बिहार पूरे देश में टॉप पर है। यहां टीकाकरण का लक्ष्‍य तेजी से हासिल किया जा रहा है। कोरोना टीकाकरण में त्रिपुरा और मध्‍यप्रदेश क्रमश: दूसरे और तीसरे स्‍थान पर हैं।

गुरुवार को कोविशील्‍ड और कोवैक्‍सीन दोनों टीकों का हुआ उपयोग

राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को 1467 स्वास्थ्य कर्मचारी और 30471 फ्रंटलाइन वर्कर के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

इनमें से टीकाकरण केंद्रों पर 285 स्वास्थ्य कर्मी और 17685 फ्रंटलाइन वर्कर पहुंचे जिन्हें वैक्सीन की पहली डोज दी गई। समिति के अनुसार स्वास्थ्य कर्मियों में 225 को कोविशील्ड और 60 को कोवैक्सीन की डोज लगी जबकि 15867 फ्रंटलाइन वर्कर को कोविशील्ड और 1818 को कोवैक्सीन दी गई।

72 हजार स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों का टीकाकरण होना अभी बाकी

स्वास्थ्य समिति का दावा है कि राज्य में अब तक 390677 स्वास्थ्य कर्मी और 57569 फ्रंटलाइन वर्कर का टीकाकरण किया जा चुका है। अभी और 72 हजार स्वास्थ्य कर्मी और 1.66 लाख फ्रंटलाइन वर्कर का टीकाकरण किया जाना है। सोमवार से विशेष रूप से नगर विकास, पंचायती राज और राजस्व सेवा के कर्मचारी-पदाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी।