कोसी दियारा के कुख्यात सुभाष यादव सहित दो बदमाशों को पुलिस ने हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों बदमाशों में सुभाष यादव मानसी थाना क्षेत्र के नोनहा गांव के तथा रामशरण यादव राजाजान गांव का रहने वाला है। सुभाष यादव पर हत्या, लूट, मारपीट व आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन मामले मानसी व बेलदौर थाना में तथा रामशरण यादव पर आर्म्स एक्ट का एक मामला मानसी थाना में दर्ज है।
थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बुधवार को बताया कि कोसी दियारा क्षेत्र के आतंक सुभाष यादव से चौथम, मानसी एवं बेलदौर थाना क्षेत्र के ग्रामीण भयभीत थे। उसकी गिरफ्तारी से कोसी दियारा क्षेत्र में शांति का माहौल कायम होगा। वह पुलिस की नजरों से छुपकर दियारा क्षेत्र में बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम देता था। उन्होंने बताया कि सुभाष यादव पर मानसी और बेलदौर थाने में मामले दर्ज हैं। वही अन्य थाना से भी दर्ज मामले पता किए जा रहे हैं। साथ ही गिरफ्तार उसके सहयोगी रामशरण यादव पर मानसी थाना में मामला दर्ज है। छापेमारी में एसआई पंकज प्रकाश, महानंद चौधरी, कौशल मिश्रा, एएसआई कृष्ण कुमार सिंह, मो. मनीर आदि शामिल थे।
