Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL NEWS:शराब के नशे में हंगामा करते दारोगा जी गिरफ्तार, एसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, January 9, 2021

SUPAUL NEWS:शराब के नशे में हंगामा करते दारोगा जी गिरफ्तार, एसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई

कोशी लाइव/सुपौल:शराब के नशे में हंगामा करते दारोगा जी गिरफ्तार, एसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई:

मेडिकल जांच में शराब पीने के आरोप की पुष्टि होने के बाद एसपी मनोज कुमार के आदेशानुसार दारोगा अजय झा को अपने ही थाने के हाज़त में बंद कर दिया गया.

सुपौल: नीतीश सरकार की शराब बंदी की धज्जियां उड़ाती दिखी बिहार पुलिस.सुपौल में शराब पी कर दरोगा ने मचाया हंगामा. इस बात की जानकारी किसी राहगीर ने पुलिस अधीक्षक को मोबाइल पर दी.राहगीर ने फोन कर कहा कि आपकी पुलिस के अवर निरीक्षक अजय कुमार झा शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं.


इस बात की खबर मिलते हीं एस पी मनोज कुमार द्वारा इस मामले को गम्भीरता से लिया गया तुरंत SHO सुपौल एवं SDPO को शराबी पदाधिकारी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया.जिसके बाद अजय झा को मेडिकल हेतु ले जाया गया.

मेडिकल जांच में शराब पीने के आरोप की पुष्टि हुई,जिसके बाद एसपी मनोज कुमार के आदेशानुसार दारोगा अजय झा को अपने ही थाने के हाज़त में बंद कर दिए गए.




एसपी मनोज कुमार ने पदाधिकारी के निलंबन आदेश जारी कर दिया है. एसपी मनोज कुमार ने कहा कि शीघ्र ही शराब के नशे में धुत्त पुलिस पदाधिकारी अजय झा सेवा से बर्खास्त कर दिए जाएंगे .