बायसी के चरैया पंचायत के घुसकीटोला निवासी मोइन (22) की कार के पुल के नीचे गिर जाने से मौत हो गई। मोइन रात 11 बजे अपने तीन दोस्तों के साथ बायसी जलसा सुनने जा रहा था। इसी दौरान एनएच 31 चरैया पुल के पास गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर पुल के 30 फीट नीचे नदी में गिर पड़ा। कार को मोईन खुद चला रहा था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इनके अलावा जो तीन लड़के कार में बैठे थे, वह भाग गए। मालूम हो कि मोइन तीन भाई बहन से थे और पिता की मृत्यु बचपन में ही हो चुकी थी। पिता की मृत्यु हो जाने के बाद वह अपना गांव मंडेल छोड़कर अपनी मां के साथ नाना यूनुस सेक्रेट्री के घर घुसकीटोला चरैया आ गया और वहीं बस गया। थाना अध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु रात में ही घटनास्थल पर पहुंचा और कार को पानी से निकाला। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल भेज दिया और कार को बायसी थाना लाया गया।
