खगड़िया। Khagaria Crime जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में एक छड़ सीमेंट व्यवसायी श्रवण भगत को दिन दहाड़े लूटपाट की नियत से अपराधियों ने गोली मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। गोली की आवाज सुन लोग सहम गए। लोगों को चारो ओर से जुटते देख अपराधी हथियार लहराते हुए भाग निकले। आनन फानन में आसपास के लोगों ने घायल व्यवसायी श्रवण भगत को परबत्ता सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जाती है। वे परबत्ता थाना क्षेत्र के तेमथा का रहने वाला बताया जाता है। कानों कान घटना की जानकारी जब आसपास के लोगों को मिली तो बुद्विजीवियों ने पुलिस की लचर विधि व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है। लोगों का कहना है कि लचर पुलिसिया व्यवस्था से अपराधी बेलगाम हो रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्वजन पहुंचे सीएचसी
गोली लगने की घटना की जानकारी जैसे ही सूचना स्वजनों को मिली वे सीएचसी पहुंचे और श्रवण का हालचाल जाना।
