Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:कृषि कर्मियों द्वारा रात्रि किसान चौपाल का आयोजन किया गया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, January 23, 2021

मधेपुरा:कृषि कर्मियों द्वारा रात्रि किसान चौपाल का आयोजन किया गया

कोशी लाइव/मधेपुरा से पप्पू मेहता की रिपोर्ट:
घैलाढ़ प्रखंड कृषि कार्यलय सभागार में कृषि कर्मियों द्वारा रात्रि किसान चौपाल का आयोजन किया गया।रात्रि चौपाल कार्यक्रम में किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड से सम्बंधित प्रशिक्षण दिया गया।इस कार्यक्रम प्रभारी बीटीएम प्रेमजीत कुमार ने किया।इस मौके पर प्रभारी बीएओ यसवंत कुमार दिवाकर चौधरी,किसान सलाहकर राजेश कुमार बिजय कुमार बिपिन कुमार निलानंद कुमार नंद कुमार चंदन कुमार सुमन कुमार आदि मौजूद थे।जिला पदाधिकारी के निर्देश पर प्रत्येक महीने के सभी शनिवार को संध्या 6 बजे से 8 बजे रात्रि तक रात्रि किसान चौपाल कार्यक्रम आयोजित करना है।जिला पदाधिकारी के इस पहल का किसानों ने भूरी भूरी प्रशंसा किये है।वही किसान अशोक यादव ,सुशील कुमार बिकास कुमार पुलकित यादव आदिने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से किसानों को बेहतर लाभ मिलेगा।उन्होंने जिला पदाधिकारी को धन्यवाद दिए है।