Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:नीजी कोष से सड़कों का निर्माण व मिट्टीकरण ग्रामीणो, युवाओं, दुकानदारों एवं जमीन दाता के सहयोग से किया गया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, January 9, 2021

मधेपुरा:नीजी कोष से सड़कों का निर्माण व मिट्टीकरण ग्रामीणो, युवाओं, दुकानदारों एवं जमीन दाता के सहयोग से किया गया

पप्पू मेहता की रिपोर्ट:
लोकतांत्रिक जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष राजनंदन यादव के नेतृत्व में नीजी कोष से घैलाढ प्रखंड अंतर्गत झिटकिया पंचायत के पथराहा वार्ड नं 09 आँगनबाड़ी केंद्र से लेकर पुरब पथराहा चौक मुख्य सङक तक 700 फीट पतली पगडंडी का मिट्टीकरण ग्रामीणो, युवाओं, दुकानदारों एवं जमीन दाता के सहयोग से किया गया।मालूम हो कि उक्त सङक से होकर पथराहा गाँव सहित आसपास चकला,बरदाहा,महुआ टोला,जयपुरा,बुद्धु टोला परमानपुर आदि कई गांवों के लोग का आना जाना लगा रहता है।उक्त सङक निर्माण कार्य में रविन्द्र साह चंदन साह जयप्रकाश कुमार मनोहर साह प्रभु साह मोहरील शिवकुमार साह गोविन्द साह विश्वनाथ सवर्णकार कैलास साह मांगेन ठाकुर अनंत ठाकुर मोहन ठाकुर मनोहर ठाकुर रामदत्त ठाकुर मुरली ठाकुर बैजनाथ ठाकुर राकेश कुमार इनरदेव कुमार बिजली साह पिनटू कुमार हरिलाल साह साधु यादव माधव यादव सोनेलाल यादव पिनटू कुमार किशोर कोहली आदि ग्रामीणो का योगदान सराहनीय रहा।