पुलिस ने बसनवाड़ा गांव से चोरी की एक बाइक के साथ दो चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बसनवाड़ा गांव में कुछ लोग चोरी की एक काले रंग की बिना नंबर की अपाचे बाइक बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर एएसआई बुचो साह ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। जिसमें चोरी की अपाचे बाइक के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान फुलौत पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या-दो निवासी आशीष कुमार और नीतीश कुमार के रूप में की गई।
