सदर थाना पुलिस द्वारा गुरुवार की देर शाम की गई गश्ती के दौरान एक देसी पिस्टल के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्यालय डीएसपी बृजनंदन मेहता ने बताया कि सदर थाना गश्ती पुलिस द्वारा वाहन जांच के दौरान बाइक सवार दो अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। उनके पास से एक लोडेड देसी पिस्तौल बरामद हुआ। गिरफ्तार अपराधी सौर बाजार थाना क्षेत्र के जम्हरा, गांव वार्ड नंबर 10 निवासी शंकर साह एवं स्थानीय डीबी रोड, वार्ड नंबर 11 निवासी बेचन राम है। उनकी बाइक बीआर 01 एच 2652 भी जब्त कर ली गई है। जिनके कागजात की जांच पड़ताल की जा रही है। गिरफ्तार दोनों अपराधियों को अग्रतर कार्रवाई के लिए जेल भेज दिया गया है।
