Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा/गोलीबारी:दहशत फैलाने के उद्देश्य से युवक ने चलाई गोली,लावारिस स्थिति में तीन बाइक सहित एक खोखा बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, January 19, 2021

सहरसा/गोलीबारी:दहशत फैलाने के उद्देश्य से युवक ने चलाई गोली,लावारिस स्थिति में तीन बाइक सहित एक खोखा बरामद


प्रखंड क्षेत्र के गोलमा पश्चिमी में सोमवार को पंचायत भवन के समीप युवकों ने दहशत फैलाने के लिए गोली फायर की। उसी दौरान पतरघट पुलिस गश्ती में गोलमा चौक से पीपरा मार्ग की ओर निकल रही थी। गोली फायर कर युवक दहशत फैलाकर कर भागने में सफल रहा। वहीं एक युवक पतरघट पुलिस की गाड़ी देख भागने लगा। युवक को भागते देख पुलिस ने धर दबोचा। इस मामले में ओपी अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गश्ती में निकले पुलिस वाहन गोलमा से पीपरा मार्ग में निकल रहा था। गोलमा पश्चिमी के पंचायत भवन के समीप पुलिस वाहन देख भाग रहे एक युवक को ओपी लाया गया। लावारिस स्थिति में तीन बाइक सहित एक खोखा बरामद किया गया है। ओपी अध्यक्ष ने बताया गोली फायर करने वाले के खिलाफ कार्रवाई होगी।