Kosi Live-कोशी लाइव Bihar Panchayat Election : बिहार में पंचायत इलेक्शन का शेड्यूल जारी, 6 पदों के लिए होली बाद शुरू होगा चुनाव - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, January 31, 2021

Bihar Panchayat Election : बिहार में पंचायत इलेक्शन का शेड्यूल जारी, 6 पदों के लिए होली बाद शुरू होगा चुनाव

कोशी लाइव डेस्क:
बिहार पंचायत चुनाव

Bihar Panchayat Chunav : बिहार में पंचायत चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि राज्य में 6 सीटों के लिए इस बार चुनाव कराया जाएगा, जिसमें जिला परिषद सद्स्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य और पंच शामिल हैं. राज्य में होली के बाद चुनाव प्रस्तावित किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग ने बिहार में पंचायत चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है. शेड्यूल के मुताबिक राज्य में दस चरणों में चुनाव कराए जाएंगे. पहले चरण का चुनाव 24 अप्रैल को होगा, जबकि दसवें और अंतिम चरण का चुनाव 30 मई को कराया जाएगा. चुनाव आयोग ने जिलावार तारीख तय किया है.

देखें शेड्यूल-

चरण नामांकन मतदान

पहला 02 मार्च से 24अप्रैल

दुसरा 04 मार्च से 28 अप्रैल

तीसरा 08 मार्च से 02 मई

चौथा 10 मार्च से 06 मई

पांचवां 11 मार्च से 10 मई

छठा 26 मार्च से 14 मई

सातवां 28 मार्च से 18 मई

आठवां 30 मार्च से 22मई

नौवां 04 अप्रैल से 26 मई

दसवां 07 अप्रैल से 30 मई

छ: पदों के लिए होंगे चुनाव - बिहार में होली के बाद चुनाव प्रस्तावित किया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग की मानें तो इस बार जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य और पंच के लिए चुनाव कराया जाएगा.