बिहार सरकार ने सात आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है। इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। रेल आईजी एमआर नायक को बीएमपी का आईजी बनाया गया है।
केएस अनुपम को आई जी आधुनिकीकरण की जिम्मेदारी दी गई है। बिहार सैन्य पुलिस-12 के समादेष्टा रवि रंजन कुमार को बीएमपी-15 बगहा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं संजय कुमार सिंह बीएमपी-15 के कमांडेंट को पुलिस अधीक्षक मद्य निषेध पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। राकेश कुमार सिन्हा को पुलिस अधीक्षक स्पेशल ब्रांच के पद पर पदस्थापित किया गया है।
इसके अलावा पंकज कुमार पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय पुलिस महा निरीक्षक कार्यालय मुजफ्फरपुर को पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध इकाई बिहार के पद पर पदस्थापित किया गया है। चंद्रशेखर प्रसाद विद्यार्थी अपर पुलिस अधीक्षक को संयुक्त सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में पदस्थापित किया गया है।
