Kosi Live-कोशी लाइव बिहार अग्निकांड:11 साल के गोलू के सिर से मां का हाथ भी उठा, पिता की मौत 10 साल पहले एक्सीडेंट में हो गई थी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, January 20, 2021

बिहार अग्निकांड:11 साल के गोलू के सिर से मां का हाथ भी उठा, पिता की मौत 10 साल पहले एक्सीडेंट में हो गई थी


समस्तीपुर फुल्हारा अग्निकांड में झुलसे 10 लोगों में से एक 28 वर्षीया निशा कुमारी ने PMCH में दम तोड़ दिया। बाकी लोगों की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। बताया गया कि निशा को सोमवार को सांस लेने में कठिनाई होने लगी और फिर देर रात आईसीयू में भर्ती कराया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। निशा के पति की मौत 10 साल पहले हो चुकी है। 11 साल के बेटे गोलू को तीन दिन पहले उसकी मां से मिलाने के लिए पोखराम, दरभंगा से PMCH लाया गया था। दरभंगा में निशा की ससुराल है। वह अपने मायके समस्तीपुर फुल्हारा आई हुई थी, जहां गैस लीक होने पर लगी आग में 10 लोंगो के साथ निशा भी झुलस गई थी। निशा का पूरा शरीर जल चुका था।

अब मुश्किल हो रहा रहना
अभी PMCH में पांच लोगों का इलाज चल रहा है। बाकी लोगों का इलाज बेगूसराय में हो रहा है। घर की मुखिया उर्मिला देवी की बेटी रितु देवी कहती हैं कि हम सब का नसीब खराब है। अब तो PMCH में रहना मुश्किल हो रहा है। निशा की मौत के बाद हम सब काफी डर गए हैं। कब किसकी स्थिति खराब हो जाए कहना मुश्किल है।

ऐसे लगी थी गैस से आग
11 जनवरी को समस्तीपुर के फुल्हारा में चार बच्चे समेत 10 लोग आग से झुलस गए थे। बरामदे में खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा रखा हुआ था। जैसे ही उर्मिला देवी ने लाइटर लगाया कि आग भभक उठी। आग ने क्षण भर में कमरे के अंदर बैठे 10 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। आग से झुलसे लोगों में से छह लोगों के बेहतर इलाज के लिए PMCH रेफर किया गया जिसमें से एक निशा की मौत हो गई। तीन का इलाज बेगूसराय में चल रहा है।

जान पर बन आई पैसे की किल्लत

कोशी लाइव की पहल पर लोगों ने की मदद
दैनिक भास्कर ने अग्निकांड में जल चुके लोगों की मदद के लिए आगे आने का आग्रह पाठकों से किया था। इसके तहत बिहार से बाहर रह रहे कई बिहारियों ने फोन किया और फिर आर्थिक मदद भी है। अभी भी इस परिवार को मदद की दरकार है। PMCH में कई दवाएं आदि बाहर से लानी पड़ रही है। आप चाहें तो बैंक के इस एकाउंट नंबर पर अभी भी मदद राशि भेज सकते हैं।

  • Account detail
  • Account no.-39166785253
  • IFSC-SBIN0005904
  • Account holder- Aman kumar mishra
  • फुलहाड़ा वार्ड- 5
  • Contact no. 7631457678
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();