विधायक से मिले लाभुक
उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक वीरपुर की शिकायत लेकर लाभुकों ने सोमवार को स्थानीय विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू से मुलाकात की। ग्रामीणों का कहना था कि वीरपुर स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा बिना लेनदेन के कार्य नहीं किया जा रहा है। शिकायत करनेवालों में पन्ना लाल पासवान का कहना था कि 20 लोगों का आवेदन जिला से स्वीकृत हुआ पर उन दो लोगों को ही बैंक ने ऋण मुहैया किया। जिसने उसको उनकी मांग के अनुरूप पैसे दे दिए। जिन्होंने नहीं दिया उन्हें ऋण नहीं मिला।
प्रबंधक को विधायक ने किया तलब
ग्रामीणों की शिकायत के बाद स्थानीय विधायक के द्वारा उक्त बैंक के शाखा प्रबंधक प्रभात रंजन को तलब किया गया और ग्रामीणों की शिकायत से अवगत कराया गया। सख्त लहजे में विधायक नीरज सिंह बबलू ने शाखा प्रबंधक को हिदायत दी कि हमारे क्षेत्र में यदि काम करना है तो रिश्वतखोरी बंद करनी होगी।
कहते हैं शाखा प्रबंधक
जब उत्तर उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक प्रभात रंजन ने ग्रामीणों के द्वारा लगाए गए आरोप के संबंध में पूछा गया तो उनका कहना था कि आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने जानकारी दी कि 17 आवेदन कर्ताओं में से 3 को ऋण मुहैया किया जा चुका है।
