Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:राजद ने आयोजित की किसान गोष्‍ठी, बोलीं लवली आनंद- किसानों के लिए काला कानून है कृषि विधेयक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, December 23, 2020

SAHARSA:राजद ने आयोजित की किसान गोष्‍ठी, बोलीं लवली आनंद- किसानों के लिए काला कानून है कृषि विधेयक


सहरसा। देश के पूर्व प्रधानमंत्री किसान नेता स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान गोष्ठी के रूप में मनायी गयी। राजद द्वारा शहर के डीबी रोड स्थित रैनबो रिसोर्ट परिसर में आयोजित किसान गोष्ठी में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बुधवार को आयोजित किसान गोष्ठी में चौधरी चरण सिंह के तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए पूर्व सांसद लवली आनंद ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि वे किसानों के जननेता थे। जिन्होंने किसानों के लिए कई लाभकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा। कहा कि किसानों के लिए कृषि विधेयक काला कानून है। केंद्र सरकार किसान विरोधी है और किसानों के हितों के सवाल पर किसान के अधिकार की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ी जाएगी। मैं किसान की बेटी होने के नाते किसानों के दर्द को अच्छी तरह समझती हूं। केंद्र की सरकार पूंजीपतियों की सरकार है और यह गरीब- मजदूर- किसानों की अनदेखी में लगी है। जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस लड़ाई का शंखनाद 25 दिसंबर को कला भवन से किया जाएगा।

पूर्व विधायक अरुण कुमार ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे नेता थे। महिषी विधानसभा से राजद के प्रत्याशी रह चुके गौतम कृष्ण ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के ऊपर तीन काला कानून लाद दिया है। इससे किसानों की बदहाली बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि वे लगातार इस मामले को लेकर संघर्ष कर इस कानून को वापस लेने हेतु बाध्य करेगी और तब जाकर चौधरी चरण ङ्क्षसह की आत्मा को शांति मिलेगी। किसान गोष्ठी सह किसान दिवस की अध्यक्षता करते हुए राजद जिलाध्यक्ष मो. ताहिर ने कहा कि वे किसानों के सच्चे हमदर्द थे। जिन्होंने किसानों के हिमायती थे। किसान गोष्ठी में जिला परिषद के उपाध्यक्ष छत्री यादव, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि गजेंद्र यादव, राजद के प्रदेश महासचिव डा. उपेंद्र यादव, सुरेश यादव, किसान सेल के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, राजेश ङ्क्षसह उर्फ मुन्ना, शिवजी शर्मा, मनोज यादव, अमरेंद्र यादव, कौशल यादव, मो. अख्तर,सतीश यादव, राजद नेता रघुनाथ यादव, रामदेव शर्मा, श्याम सुंदर यादव, राजकुमार शर्मा, भीम भारती, कृष्ण मोहन चौधरी, विवेक कुमार ङ्क्षटकू, मंटू यादव, श्याम सुंदर यादव, शेखर बबलू, तेजनारायण यादव, नारायण शर्मा, बिरजू भारती, निलेश राणा, चरण यादव, भूपेंद्र यादव, पवन शर्मा, मो. अब्दुल, जयदीप यादव, ललन यादव, गणेश पंडित, मो. जब्बार, विक्की राम, तारणी ऋषिदेव, सुरेंद्र नारायण सिंह, बबलू ङ्क्षसह, संजय सिंह, मो. कुद्दुस, दिलीप यादव, वकील यादव आदि ने भाग लिया।