Kosi Live-कोशी लाइव ब्रेकिंग न्यूज़/बिहार:पति, पत्नी और वो...तीनों खाकीधारी:एक सिपाही ने दूसरे सिपाही की सिपाही पत्नी का पटना के होटल में किया बलात्कार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, December 23, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़/बिहार:पति, पत्नी और वो...तीनों खाकीधारी:एक सिपाही ने दूसरे सिपाही की सिपाही पत्नी का पटना के होटल में किया बलात्कार

कोशी लाइव डेस्क:

BMP की एक महिला सिपाही का पटना के एक होटल में बलात्कार हुआ है। रेप का आरोप जिस शख्स पर लगा है, वो भी बिहार पुलिस में सिपाही है। इस मामले में महिला के सिपाही पति ने FIR दर्ज कराई है। दूसरी तरफ तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला राजधानी के राजीव नगर थाना इलाके का है। अपने आप में इस तरह का यह पहला मामला है, जब पीड़ित महिला, उसका पति और बलात्कार का आरोपी, तीनों ही पुलिस में सिपाही हैं।

महिला सिपाही भोजपुर जिले की रहने वाली है। वर्तमान में उसकी ड्यूटी पटना में ही बिहार पुलिस के लिए चल रहे सिपाही बहाली में लगी हुई है। सिपाही पति की पोस्टिंग दूसरे जिले में है। जबकि, बलात्कार के आरोपी सिपाही राजीव कुमार की तैनाती सहरसा में है। राजीव और महिला सिपाही एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। लेकिन कैसे जानते हैं, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। सोमवार को राजीव पटना में आया था। उसने राजीव नगर थाना इलाके में एक होटल में कमरा लिया। इसके बाद उसने महिला सिपाही को मिलने के लिए कॉल कर बुलाया था।

राजीव नगर थाना में FIR दर्ज

सिपाही बहाली की प्रक्रिया पटना के गर्दनीबाग में चल रही है। यहां से ड्यूटी खत्म होने के बाद महिला सिपाही राजीव से मिलने के लिए पहुंची। बातचीत के बाद दोनों होटल के कमरे में चले गए। दूसरी तरफ सिपाही पति भी अचानक से पटना आ गया। जब उसने अपनी पत्नी को खोजा, पर वो नहीं मिली। जब उसे कुछ लिंक मिला तो तलाश करते हुए वो होटल पहुंचा। इसके बाद सारा मामला सामने आया।

पति ने राजीव नगर थाना में FIR दर्ज कराई है। राजीव पर आरोप लगाते हुए पति ने लिखा कि उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर वो होटल ले गया और वहीं पर उसका बलात्कार किया। तत्काल राजीव नगर थाना की पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।