सहरसा। किसान आंदोलन के समर्थन में कृषि कानून वापस लेने, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद सुनिश्चित करने की मांग को लेकर सोमवार को नंदलाली हॉल्ट के समीप भाकपा माले, एक्टू एवं किसान महासभा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।
भाकपा माले जिला सचिव ललन यादव एवं खेग्रामस राष्ट्रीय पार्षद विक्की राम ने कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी है। देश के तमाम सरकारी संपत्तियों का निजीकरण तो कर ही रही है साथ ही खेती को भी कॉरपोरेट घरानों के गुलाम बनाने पर तुली है। कहा कि बिहार की नीतीश सरकार भी किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। पैक्स में धान की खरीद नहीं होने के कारण मजबूरी में किसान औने-पौने दाम पर बिचौलियों के हाथों बेचने को मजबूर हैं। पुतला दहन में बिजेंद्र यादव, प्रमोद साह, कुंदन कुमार, सूरज सम्राट, रमेश पासवान, रामगुलाम यादव, यदुनंदन यादव, रंजेश यादव, रामशरण यादव, रामकुमार यादव,रामप्रसाद ठाकुर, रामनाथ यादव, मुकेश कुमार,सीताराम यादव,अशोक कु सुमन,चंद्रदीप कुमार,प्रकाश कुमार आदि शामिल थे।
