Kosi Live-कोशी लाइव BOLLYWOOD:तय हो गई थी शादी, बंट गए थे कार्ड, फिर भी घोड़ी नहीं चढ़ सके सलमान खान, वजह कर देगी हैरान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, December 15, 2020

BOLLYWOOD:तय हो गई थी शादी, बंट गए थे कार्ड, फिर भी घोड़ी नहीं चढ़ सके सलमान खान, वजह कर देगी हैरान


मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आज से 21 साल पहले 1999 में सलमान खान के दिल को एक लड़की ने चोरी कर लिया था. बात शादी तक पहुंच गई थी. तारीख तय कर दी गई थी और कार्ड भी बंट गए थे.

सलमान खान(Salman Khan) की शादी को लेकर अक्सर उनसे सवाल पूछे जाते रहे हैं. वो शादी कब करेंगे, किससे करेंगे और करेंगे भी या नहीं. लेकिन इसका जवाब आज तक नहीं मिल सका है. ऐसा भी नहीं है कि उनकी जिंदगी में कभी कोई लड़की ही नहीं आई. कई लड़कियों से उनका नाम जुड़ चुका है और हर बार ऐसा लगता है कि बात शादी तक पहुंच ही जाएगी लेकिन फिर मामला गड़बड़ा जाता है. एक बार तो बात शादी तक पहुंच भी गई थी.

आइए जानते हैं कहानी...


तय हो गई थी शादी, बंट गए थे कार्ड



मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आज से 21 साल पहले 1999 में सलमान खान के दिल को एक लड़की ने चोरी कर लिया था. बात शादी तक पहुंच गई थी. तारीख तय कर दी गई थी और कार्ड भी बंट गए थे. लेकिन सलमान खान ने शादी से ठीक 6 दिन पहले अपना इरादा बदल लिया, वो भी इसलिए क्योंकि शादी करने का उनका मूड नहीं था और शादी की सभी तैयारियां धरी की धरी रह गई. इस किस्से का जिक्र उनके जिगरी दोस्त और जाने माने प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने खुद द कपिल शर्मा शो पर किया था. जब हाउसफुल 4 के प्रमोशन के लिए पूरी टीम कपिल के शो पर पहुंची थी. तब साजिद ने कहा था कि सलमान खुद तो बच निकले लेकिन मुझे फंसा दिया.


साजिद नाडियाडवाला ने की थी दिव्या भारती से शादी


वहीं जिन साजिद नाडियाडवाला ने सलमान से जुड़ा ये किस्सा शेयर किया था उन्होंने दिव्या भारती से शादी की थी. लेकिन एक साल के भीतर ही दिव्या की रहस्मयी तरीके से मौत हो गई. इसके बाद साजिद ने वर्धा खान से दूसरी शादी की थी. वहीं बात करें सलमान की तो वो आज भी अकेले हैं.


21 सालों बाद भी सलमान को नहीं मिली है दुल्हनिया



तब सलमान ने जो इरादा बदला वो आज तक कायम है. भले ही उनका नाम कई हीरोईन के साथ जोड़ा जा चुका है लेकिन फिर भी सलमान खान आज तक कुंवारे हैं. उन्हें अब तक अपने सपनों की दुल्हनिया नहीं मिल सकी है. हर प्लेटफार्म पर सलमान से ये सवाल किया जाता है कि वो शादी कब करेंगे लेकिन इसका जवाब तो शायद सल्लू मियां के पास भी नहीं है.