Kosi Live-कोशी लाइव बिहार पुलिस के जवानों को मिलेगा कमांडो ट्रेनिंग, सरकार ने दिए आदेश - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, December 14, 2020

बिहार पुलिस के जवानों को मिलेगा कमांडो ट्रेनिंग, सरकार ने दिए आदेश


न्यूज डेस्क: बिहार पुलिस में नौकरी करने वाले सेलेक्टेड जवानों को कमांडों ट्रेनिंग देने की तैयारी चल रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार पुलिस हेडक्वार्टर ने इस सन्दर्भ में सभी जिलों के एसपी को नोटिस भेज दिया गया हैं। बहुत जल्द ट्रेनिंग की प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं।

खबर के अनुसार सभी जिलों के एसपी को कमांडों ट्रेनिंग के लिए 5-5 जवानों का चयन करने का निर्देश दिया गया हैं। इन जवानों को चयन होने के बाद उन्हें हथियारों के साथ सीआईएटी स्कूल भेजा जायेगा। जहां इन जवानों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

बता दें की कमांडों ट्रेनिंग के लिए बिहार पुलिस के उन जवानों को चुना जायेगा जिनकी उम्र 35 साल से कम हैं तथा वो जवान पूरी तरह से फीट हैं।

इन जवानो का चयन बुनियादी प्रशिक्षण के दौरान उनके बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है।

आपको बता दें की बिहार पुलिस में ऐसे जवानों का कमांडो ट्रेनिंग 60 दिनों की होगी। इनकी ट्रेनिंग 16 दिसम्बर से होगी और 15 फरवरी 2021 तक चलेगा। मिली जानकारी के अनुसार इनकी ट्रेनिंग बीएमपी-2 डेहरी ऑन सोन और बोधगया स्थित बीएमपी-3 के सीआईएटी स्कूल में दिया जायेगा।