न्यूज डेस्क: बिहार के स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्रों को लेकर नई गाइडलाईन जारी की गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सरकार ने कंटेनमेंट जोन के बाहर के सभी सरकारी व प्राइवेट माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों को नियमानुसार बुलाकर उनका मार्गदर्शन करने का आदेश दिया हैं। ताकि छात्रों की पढ़ाई ज्यादा प्रभावित ना हो।
बिहार में स्कूल-कॉलेजों को लेकर नई गाइडलाईन जारी।
1 .बिहार के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को बुलाकर कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए उनका मार्गदर्शन करने के आदेश दिए गए हैं।
2 .बिहार के स्कूलों में सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मियों को मास्क लगाकर आना आवश्यक है।
3 . बिहार माध्यमिक शिक्षा के निदेशक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को आदेश दिया है की राज्य में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कोविड संक्रमण से बचाव को लेकर विशेष तैयारी की जाए।
4 .वर्ग 9 से लेकर 12 वीं क्लास के बच्चों के लिए स्कूल आने की इजाजत दी गई हैं। लेकिन इन्हे कोरोना गाइडलाईन के नियमों का पालन करना होगा।
5 .हाथों को समय पर सफाई के लिए भी बिहार के सभी स्कूलों में व्यवस्था करने के आदेश दिए गए हैं।
