Kosi Live-कोशी लाइव बिहार में घर बैठे मंगवा सकते हैं जमीन का नक्शा, जानें पूरा प्रोसेस? - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, December 18, 2020

बिहार में घर बैठे मंगवा सकते हैं जमीन का नक्शा, जानें पूरा प्रोसेस?


न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोट के मुताबिक बिहारवासी अब घर बैठे किसी भी गांव, शहर और जिला के जमीन का नक्शा मंगवा सकते हैं। इसकी प्रक्रिया बहुत ही आसानी होने जा रही हैं।

खबर के मुताबिक एनआईसी बिहार में एक नया सॉफ्टवेयर बनाने में लगा है जिसके जरिए कोई भी रैयत घर बैठे ऑनलाइन अपने मौजा का नक्शा मंगा सकता है। इसके लिए बस आपको ऑनलाइन के द्वारा अप्लाई करना होगा। इसके बाद डाक के द्वारा नक्शा आपके घर पहुंच जायेगा।

बता दें की इससे पहले पूरे बिहार के सभी मौजों का नक्शा सिर्फ गुलजारबाग स्थित बिहार सर्वेक्षण कार्यालय से ही प्राप्त किया जा सकता था।

इसके बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने हर जिले में प्लॉटर लगा दिया है। अब इसकी प्रक्रिया को और भी आसान बनाया जा रहा हैं।

नए नियमानुसार अब आपको किसी भी मौजे का नक्शा प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा, इस आवेदन में मौजे का नाम और अपना पता भरना होगा। साथ ही साथ ऑनलाइन के द्वारा पेमेंट करना होगा। आपके दिए पते पर जमीन का नक्शा आ जायेगा।

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();